दीपावली की रात शिमला से 6 साल के बच्चे को उठाकर जंगल में ले जाकर मौत की घाट उतारने वाला आदमखोर तेंदुआ फिर फागली के डाउन डेल में दिख रहा है। रात को ये तेंदुए की रिहायशी इलाकों में दस्तक लोगों को डरा रही है। इसे लेकर ख़ासतौर पर झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग दहशत के साए में जीने को मजबूर है।
तेंदुए की दहशत से बाहर निकालने की गुहार लेकर कुछ लोग डीसी ऑफिस पहुंचे हैं। अपने छोटे छोटे बच्चों सहित डीसी ऑफिस पहुंचे अभिभावकों का कहना है कि डर कर मारे वह काम पर भी नहीं जा पा रहे हैं। क्योंकि न जाने कब उनके बच्चे को घर से उठाकर तेंदुआ अपना निवाला बना ले। उन्होंने मांग उठाई की तेंदुएं को गोली मार दी जाए। पिंजरे लगे हैं लेकिन आज तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…