Follow Us:

शिमला-चंडीगढ़ हैली टेक्सी सेवा शुरू, CM ने दिखाई हरी झंडी

पी. चंद |

शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से चंडीगढ़ के लिए हैली टैक्सी सेवा शुरू कर दी है। सीएम जयराम ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर हैली टैक्सी सेवा की शुरूआत की। सप्ताह में दो दिन शुक्रवार और सोमवार को ये सेवा चलेगी। हैली टेक्सी सेवा का किराया तीन हजार रुपये तय किया गया है। शिमला में चल रहे पर्यटन सीजन के मद्देनजर ये फैसला लिया गया है। ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं दी जा सकें।

शिमला के जुब्बड़हट्टी हवाई अड्डे से ये हैली टैक्सी चलेगी। एक ही दिन में शिमला से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से शिमला के बीच उड़ान भरी जाएगी। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में पहले चरण में शुरू की जाने वाली इस हैली टैक्सी के लिए मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर प्रयोग किया जाएगा। यदि प्रयोग सफल रहा तो इस सेवा को नियमित किया जाएगा। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि इस सेवा से पर्यटकों को शिमला आने जाने का एक ओर विकल्प मिलेगा।