Follow Us:

अपने घर छराबड़ा से वापस लौटे रॉबर्ट वाड्रा, प्रियंका गांधी का वापसी कार्यक्रम संभावित

पी. चंद |

शिमला: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा अपने निजी निवास शिमला के छराबड़ा से सड़क मार्ग के जरिए दिल्ली वापस लौट गए. जबकि प्रियंका गांधी का वापसी कार्यक्रम संभावित है.

सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी के कांग्रेस पार्टी के प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने के आसार कम हैं. इस मामले में फिलहाल खुफिया तौर पर जानकारी जुटाई जा रही है. इसके बारे में उच्च अधिकारियों और सुरक्षा शाखा को सूचित किया जाएगा.