समूचे हिमाचल सहित राजधानी शिमला शीतलहर की चपेट में है। बीती 26 दिसम्बर की रात शिमला में सबसे सर्द रात रही है। तापमान माइनस में सामान्य से भी कम चल रहे हैं। शिमला का तापमान माइनस ०.6 रिकॉर्ड किया गया जो सीजन का सबसे कम तापमान रहा। पानी की पाइप जम रही हैं। लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं।

लाहौल स्पीति में पारा लगातार लुढ़क रहा है, जिससे चंद्रभागा नदी जमने लगी है। लाहौल स्‍पीत‍ि की कई झीलें पहले ही जम गई हैं। यहां लगातार तापमान में ग‍िरावट आ रही है। लाहौल स्‍पीत‍ि के ऊंचाई वाले अधिकतर जलस्रोत जम गए हैं, इससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। बर्फ़बारी से इस ज‍िले को मुख्‍यधारा से जोड़ने वाला रोहतांग दर्रा पहले ही बंद हो चुका है।

मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल में शीतलहर चल रही है जो अगले दो-तीन दिनों तक जारी रहेगी। हिमाचल के सभी जिलों में तापमान सामान्य से कम चल रहे हैं। आगामी 30 और एक जनवरी से लेकर तीन जनवरी तक पश्चिम विक्षोव् के सक्रिय होने से प्रदेश में बर्फ़बारी होगी जिसकी वजह से ठंड और अधिक बढ़ सकती है। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया किया पिछले 24 घंटे में तापमान 4 से 6 डिग्री कम चल रहे हैं। सबसे कम तापमान लाहौल स्पीती में माइनस दस डिग्री दर्ज किया गया।

लाहौल के लोग अब पूरी तरह से हवाई सेवा पर ही निर्भर हो गए हैं। बदले मिजाज से लाहुल और कुल्लू-मनाली घाटी एक बार फिर ठंड की चपेट में आ गई है। पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी से पर्यटन व्यवसायी भी खुश है। मनाली शहर में भी बर्फ़बारी होती है तो नव वर्ष की संध्या के दौरान सैलानियो का सैलाब उमड़ेगा।

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…
Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…
Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…
पार्षद और भाजपा प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…
सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…
Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…