प्रभू श्रीराम के रंग में रंगा शिमला, राजभवन में किया गया सुंदर काण्ड पाठ, राज्यपाल बोले ये भारत के उत्थान का समय
राम मंदिर में किया जा रहा अखंड रामायण पाठ, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का देखा जा रहा सीधा प्रसारण
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर प्रदेश की राजधानी शिमला पूरी तरह राममय हो गई है। मंदिरों में रामायण पाठ किए जा रहे हैं। राजभवन में भी सुंदरकांड पाठ किया गया।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने इस ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि यह देश के साथ विश्व के लिए गर्व का पल है। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा भारत के लिए आर्थिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि यह भारत के उत्थान का समय है। हिमाचल प्रदेश के सभी लोगों को आज ही नहीं आगे भी इसे उत्सव की तरह मनाना चाहिए।
वहीं शिमला के सभी मंदिरों में रामायण पाठ किया जा रहा है। मंदिरों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राम मंदिर शिमला में भी अखंड रामायण पाठ किया जा रहा है। भजन कीर्तन में लोग भाव विभोर हो गए हैं। अयोध्या से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा जा रहा है।
Haroli: डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी, स्वर्गीय डॉ. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के…
Hamirpur: डीएवी पब्लिक स्कूल हमीरपुर में डीएवी स्टेट लेवल टूर्नामेंट के तहत लड़के और…
Dehra: राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में स्वच्छता पखवाड़े के तहत एन.एस.एस. स्वयं सेवियों द्वारा महाविद्यालय…
Hamirpur: सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा टौणी देवी के सिविल अस्पताल में निशुल्क मेगा मेडिकल…
Shimla: प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सरकार को…
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मस्जिद के अवैध निर्माण को लेकर उत्पन्न…