हिमाचल

शिमला: जाखू में धूमधाम से मनाया गया बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व दशहरा

राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के मैदान में रावण सहित मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया गया। रावण दहन के इस कार्यक्रम में मुख्य चुनाव अधिकारी सी पालरासु और उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी विशेष तौर पर शरीक हुए। मुख्यनिर्वाचन अधिकारी ने रावण के पुतले का दहन किया।

इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी सी पालरासु ने बताया कि जाखू मंदिर में बहुत सालों से परंपरागत रूप से दशहरा मनाया जा रहा है और हजारों लोगों की भीड़ इस खास दिन जाखू पहुंचती है। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत पर सभी प्रदेश वासियों को बधाई दी। रावण के पुतले को आग लगते ही पठाखों के फुटने और आतिशबाजियों के चलने का दौर जमकर चला।

Samachar First

Recent Posts

कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली, जानें तिथि और महत्व

  Chhoti Diwali 2024: छोटी दिवाली का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष…

10 mins ago

जानें कैसा रहेगा आज का दिन

  Aaj Ka Rashifal 23 october 2024: आज का दिन कुछ राशि के जातकों के…

33 mins ago

दडूही पंचायत में बिना अनुमति फेरी लगाना अब प्रतिबंधित

Dadoohi Panchayat hawker restrictions: हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बिना अनुमति फेरी लगाकर सामान…

1 hour ago

14 वर्षीय कार्तिक की मौत की नए सिरे से जांच शुरू, घटनास्थल पर पहुंची फोरेंसिक टीम

Kartik’s death investigation: गसोती खड्ड में बने चेकडैम में 14 वर्षीय कार्तिक की मौत के…

3 hours ago

पोस्ट कोड 916 और 977 के सफल अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगी नियुक्ति

HP recruitment subcommittee decision: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित परीक्षाओं के तहत पोस्ट…

4 hours ago

मुख्यमंत्री की योजना से महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण मिलेगा: चौधरी सुरेंद्र काकू

Women’s financial aid Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 28 अक्टूबर को राज्य के…

4 hours ago