Follow Us:

शिमला: दो साल बाद भी नहीं हो पाया पूर्व PM अटल की प्रतिमा के लिए जगह का चयन, CM फ़िर पहुंचे रिज

पी. चंद |

पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी वाजपेयी की मृत्यु के बाद हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला के रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा लगाने की घोषणा की थी। लेकिन दो साल का समय बीतने वाला है अभी तक मूर्ति तो दूर जगह का चयन भी नहीं हो पाया है। जिस जगह को पहले प्रतिमा लगाने के लिए चयनित किया गया था रिज मैदान का वह हिस्सा लगातार धंस रहा है। जिसके ठीक होने के अभी लंबे वक्त तक कोई आसार नहीं है।

इसलिए मुख्यमंत्री आज एक बार फिर रिज पर लाव लश्कर के साथ रिज मैदान पहुंच गए ओर 5 जगहों को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि द्वारा से प्रतिमा के लिए जगह देखी है। जल्द ही प्रतिमा लगाने के लिए एक जगह चयन कर ली जाएगी। दिसम्बर माह तक इस प्रतिमा का काम पूरा कर लिए जाएगा। ताकि अटल के जन्मदिवस पर इसका अनावरण किया जा सका।