हिमाचल

शिमला: कार्टन के दाम बढ़ने से बागवान परेशान, सरकार से समस्या के समाधान की मांग

सेब का सीजन शुरू होते ही बागवानों की परेशानियां भी शुरू हो गई है। मौसम की मार से जहां इस बार सेब का साइज नहीं बन पाया है वहीं सेब कार्टन के दाम बढ़ने से बागवान खासे नाराज हैं। सेब हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी में 5 हजार करोड़ रुपये का योगदान देता है लेकिन प्रदेश में बागवानी अब घाटे का सौदा बनता जा रहा है। सेब सीजन को लेकर शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज आज शिमला में संबंधित विभागों के अधिकारियों और बागवानों के साथ बैठक की और जरूरी निर्देश दिए।

सेब बागवानों ने बताया कि इस बार सेब की फसल तो अच्छी है लेकिन सेब की पैकिंग में इस्तेमाल होने वाले कार्टन के दाम बहुत अधिक है जिससे सेब बागवान को नुकसान हो रहा है। सेब बागवान को समय पर पेमेंट नहीं मिलती है। खाद के दाम पहले ही बहुत अधिक हो चुके हैं जिससे बागवान काफी दुखी हैं। सब बागवानों ने सरकार से समस्याओं का समाधान करने की मांग की है।

वहीं, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सेब सीजन में बागवानों को समस्याओं का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारियों को व्यवस्थाओं को सुचारू करने के निर्देश दिए गए हैं। कार्टन के दाम बढ़ने, जीएसटी को लेकर बागवानों ने सुझाव दिए हैं जिसको लेकर सरकार के साथ चर्चा की जाएगी और बागवानों के साथ किसी भी तरह की धोखाधड़ी न हो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अगले पांच साल देश के विकास में मील का पत्थर साबित होंगे : जयराम ठाकुर

शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…

2 hours ago

करसोग में भाजपा को बड़ा झटका, टिकट के दावेदार रहे युवराज कांग्रेस में शामिल

करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…

2 hours ago

जिस फ़िल्म का डायरेक्टर फ्लॉप, हीरोइन कितनी भी सुपरस्टार हो उस फ़िल्म का फ्लॉप होना तय : मुख्यमंत्री

करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…

2 hours ago

आईपीएल मैच के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए प्लान तैयार: सीएमओ

धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…

2 hours ago

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के कार्यों का किया निरीक्षण

धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…

2 hours ago

केलांग में किया ईवीएम वीवीपेट मशीनों का प्रथम  रेंडमाइजेशन

केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर  (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…

2 hours ago