Categories: हिमाचल

शिमला: हिमाचल में अब एक बंदर पकड़ने पर सरकार 500 की जगह देगी एक हजार रूपये

<p>मनुष्य एवं जंगली जानवरों का संघर्ष सदियों से चला आ रहा है। जब भी मनुष्य जंगल पर अपने अधिपत्य स्थापित करने की कोशिश करता है ये संघर्ष बढ़ जाता है। वर्तमान में भी बढ़ती आबादी के चलते ये संघर्ष बढ़ गया है खासकर बंदरों एवं मनुष्य के बीच संघर्ष ज्यादा बढ़ गया है। इसी को लेकर शिमला में मनुष्य और जंगली जानवरों के बीच के संघर्ष को लेकर एक दिन की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों, नगर निगम शिमला के पार्षदों सहित किसानों ने भाग लिया। वन मंत्री गोविन्द ठाकुर ने कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में शिरक़त की। इस मौके पर उन्होंन कहा कि बंदरो को पकड़ने वाले को अब 500 की जगह 1000 की राशि दी जाएगी।</p>

<p>वन मंत्री ने कहा कि प्रदेश की अधिकतर पंचायतें बंदरों से परेशान हैं। अकेले कृषि में ही 184 करोड़ का नुकसान हो रहा है। शिमला में भी ये समस्या बड़ी विकराल हो चुकी है। लोगों को बंदरों की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए इनकी नसबंदी के कार्यक्रम में तेजी लाई जाएगी। वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने कहा कि अगले साल नसबंदी का दोगुना लक्ष्य तय किया जाए, ताकि बंदरों की बढ़ती आबादी को नियंत्रित किया जा सके।</p>

<p>उन्होंने कहा कि इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए मोबाइल वैन नसबंदी ऑप्रेशन को भी प्राथमिकता दी जाएगी। बन्दरो को पकड़ने का कार्य भी किया जा रहा है। इस बारे में जागरूक करने के लिए अभियान चलाए जा रहे है। मंत्री ने कहा कि नसबंदी के साथ अब बंदरो को पकड़ने की राशि भी 500 से बढ़ाकर 1000 रुपए की जाएगी।</p>

<p>गोविंद ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2015 में बंदरों की गणना की गई थी। उस समय हिमाचल में बंदरों की संख्या 2,07,614 थी। वन्यजीव विभाग का दावा है कि 2007 के बाद से अब तक 1.55 लाख बंदरों की नसबंदी की गयी है। बीते 12 वर्षों के दौरान वन विभाग ने नसबंदी पर 30 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इसने 8 नसबंदी केंद्र खोले हैं। इस साल 20 हज़ार बंदरों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Mandi mosque Dispute: कोर्ट ने एमसी आयुक्त के आदेश पर लगाई रोक, मुस्लिम पक्ष को राहत

MANDI:  जेल रोड में मस्जिद में कथित अवैध निर्माण मामले में मुस्लिम पक्ष को राहत…

50 mins ago

हमीरपुर डीसी कार्यालय में सिखाए आपदा से निपटने के गुर

Mock drill at DC office : सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में जिला आपदा प्रबंधन…

1 hour ago

Hamirpur News: आशा वर्कर्स ने उठाई स्थाई नीति और रिटायरमेंट बेनिफिट्स की मांग

Asha Worker:  आशा वर्कर्स, जो लंबे समय से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं…

1 hour ago

Hamirpur News: एनएच निर्माण कंपनी पर आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप, ग्रामीणों ने दी चेतावनी

नेशनल हाईवे नंबर तीन का निर्माण कर रही सूर्य कंस्ट्रक्शन कंपनी के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों…

1 hour ago

नाहन के दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

Nahan: सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के माध्यमिक पाठशाला कैंट के छात्र दीक्षित वर्मा का राष्ट्रीय…

1 hour ago

Politics: केंद्र से कोई वित्तीय सहायता नहीं, फिर भी प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों के लिए उठाए बड़े कदम: पवन ठाकुर

Mandi:  प्रदेश की गंभीर वित्तीय स्थिति के बावजूद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू…

2 hours ago