Categories: हिमाचल

शिमला: पुलवामा हमले के बाद हिमाचल ने रोका पाकिस्तान का आलू, टमाटर और अदरक

<p>पुलवामा में भारतीय जवानों पर हुए आतंकी हमले के बाद हिमाचल के व्यापारियों ने पाक से रिश्ते तोड़ लिए हैं। सोलन जिला से टमाटर, सिरमौर जिला से अदरक, बिलासपुर, हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा से कत्था की फसल को पाकिस्तान नहीं भेजा जा रहा है। हिमाचल के दुर्गम क्षेत्र लाहौल घाटी में उत्पादित बीज आलू को अब कभी भी पाकिस्तान को निर्यात नहीं किया जाएगा।</p>

<p>व्यापारियों का कहना है पाक आतंक को बढ़ावा देकर हमारे जवानों पर हमले करवा रहा हैं ऐसे में पाक के साथ व्यापारिक रिश्ते तोड़ लेना ही बेहतर है।</p>

<p>इसी बीच लाहौल पोटेटो सोसायटी (LPS) ने पाकिस्तान से व्यापारिक रिश्ते खत्म कर आलू भेजने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है। जनजातीय क्षेत्र के किसान आलू की भारी पैदावार कर देश के विभिन्न राज्यों को भेजते हैं।</p>

<p>दी लाहौल आलू उत्पादक संघ (LPS) के चेयरमैन कमल सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की मांग पर नेफेड के माध्यम से बीज का आलू पाकिस्तान को निर्यात किया जाता रहा है। लेकिन अब सोसायटी ने पाकिस्तान के आलू निर्यात पर पूर्णतया प्रतिबंध लगा दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

37 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

  मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

50 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

19 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago