रोहड़ू के चिड़गांव में ठंड के प्रकोप से जुड़ा मामला सामने आया है जहां हिरण का बच्चा जंगल से ठंड से बचने और खाने की तलाश में चिड़गांव के सुंधा में आ घुसा। हिरण के बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से वन विभाग द्वारा पकड़ लिया गया। हिरण के बच्चे को मामूली चोटें लगी हैं। जिसके चलते उसे उपचार के लिए स्थानीय पशु चिकित्सालय में ईलाज के लिए भेजा गया है।
दरअसल भारी बर्फ़बारी पड़ने से इंसान तो इंसान जानवरों पर भी इसका खतरनाक असर पड़ रहा है। बर्फ़बारी से एक तरफ़ जहां लोग मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं तो दूसरी तरफ जानवरों को जंगलों में खाने के लाले पड़ गए हैं। अब तो खाने की तलाश में जानवर रिहायशी इलाकों में घुसने लगे हैं।



