Follow Us:

शिमला: राजभवन में अलंकरण समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 61 जवानों को किया समान्नित

पी. चंद, शिमला |

राजभवन शिमला में पुलिस, होमगार्ड, अग्निशमन और समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को राष्ट्रपति पदक से अलंकृत किया गया। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कुल 61 लोगों को पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी समारोह में विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। पुलिस विभाग में विशिष्ट सेवा के लिए पांच जवानों को राष्ट्रपति पुलिस पदक जबकि सराहनीय सेवा के लिए 22 जवानों को प्रदत पुलिस पदक से सम्मानित किया गया।

इसी तरह से विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत राष्ट्रपति गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक के लिए दो विजेताओं को अलंकृत किया गया। सराहनीय सेवाओं के लिए गृह रक्षा और नागरिक सुरक्षा पदक से 16 जवानों का अलंकरण किया गया। जबकि अग्निशमन के 13 जवानों को विशिष्ट सेवा और बेहतरीन कार्य के लिए पदक देकर अलंकृत किया गया।

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रय ने अलंकृत जवानों को बधाई दी और कहा को ये जवान दिन रात मेहनत कर प्रदेश की सेवा में लगे हैं। प्रदेश की विपरीत परिस्थितियों में काम करने वाले ये जवान कभी आगजनी से निबटने के लिए अपनी जान जोख़िम में डाल देते है। कभी नशे के ख़िलाफ़ अभियान में अहम भूमिका अदा कर रहे है साथ ही अपराध से निबटने व समाज को सुधारने में भी जवान महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

उध, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले जवान प्रदेश के सेवा में हमेशा तत्पर रहते है। अपनी जान की परवाह किए बेगैर पुलिस जवान, अग्निशमन व गृह रक्षक काम करते है। उनको सरहानीय कार्य के लिए आज सम्मानित किया है इसके लिए सभी बधाई के पात्र है।