हिमाचल

इस बार नवविवाहिता के लिए अशुभ करवाचौथ का व्रत! पढ़ें, ऐसा कौनसा बनेगा संयोग?

शिमला: करवाचौथ का व्रत आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गयी है। महिलाएं व्रत के लिए जमकर खरीदारी कर रही है और वहीं इस वर्ष का करवा चौथ विशेष रहने वाला है। व्रत के लिए नवविवाहिताओं में जहां खासा उत्साह देखने को मिलता था वहीं शास्त्रों के अनुसार वह इस वर्ष व्रत नहीं रख सकती। शुक्र अस्त के चलते व्रत के लिए समय बेहतर नही है। वहीं उद्यापन के लिए भी इस बार महूर्त ठीक नही हैं।

कृष्ण मंदिर के पंडित उमेश नोटियाल ने बताया कि शुक्रास्त के चलते इस वर्ष नवविवाहिताओं के लिए व्रत का समय ठीक नही है। उन्हें इस वर्ष व्रत नही रखना चाहिए साथ ही जिन सुहागिनों ने व्रत का उद्यापन करना है वह भी उस वर्ष उद्यापन नहीं कर सकती। शास्त्रों के अनुसार शुक्रास्त के समय किसी भी शुभ कार्य को आरम्भ नही किया जा सकता उसके परिणाम बेहतर नही होते। वहीं अन्य सुहागिन प्रतिवर्ष की तरह व्रत रख सकती हैं। चांद के दीदार ठीक 8 बजकर 4 मिनट पर होंगे जिसके पश्चात अर्घ्य के साथ वह अपना व्रत पूरा कर सकती हैं। पूजा का समय शाम 4 बजकर 8 मिनट से 5:50 तक है।

Kritika

Recent Posts

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

9 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

9 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

9 hours ago

किसानों के मुद्दों को प्राथमिकता में शामिल करने वालों को समर्थन देगा संयुक्त किसान

लोकसभा चुनाव को लेकर हिमाचल में किसानो के विभिन्न संगठनों ने संयुक्त किसान मंच के…

9 hours ago

सुक्खू सरकार की गलत नीतियों से हिमाचल से बड़े बड़े उद्योगों का हुआ पलायन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 16 महीने के कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में उद्योगों का प्रदेश…

9 hours ago

डॉ यशवंत सिंह परमार की 44 वी पुण्यतिथि , कांग्रेस कार्यालय में दी श्रद्धाजंलि

हिमाचल निर्माता व प्रथम मुख्यमंत्री डॉ यशवंत सिंह परमार की 44वी पुण्यतिथि पर प्रदेश भर…

12 hours ago