हिमाचल

राजधानी में लोगों को ट्रैफिक से मिलेगा निजात, शहर के अन्य क्षेत्रों में भी बनेंगे फ्लाईओवर

राजधानी शिमला के ट्रैफिक से जूझ रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है ।जल्द ही लोगों को अब शिमला की ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगा ।शिमला शहर में विधानसभा से विक्ट्री टनल तक प्रस्तावित फ्लाई ओवर का कार्य शुरू हो गया है।काफी लंबे समय से यह कार्य रेलवे की आपत्ति के कारण अधर में लटका था।रेलवे से इस कार्य को हरी झंडी मिलने के बाद इसका निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

लोगों के लिए राहत की संकरी सड़को पर ट्रैफिक प्रबंधन करना सबसे बड़े चुनौतीपूर्ण कार्य में से एक है। इस फ्लाईओवर निर्माण से लोगों को आम्बे जाम से छुटकारा मिलेगा।स्मार्ट सिटी के तहत बनने वाले करीबन 25 करोड़ की लागत से इस 220 मीटर लम्बे फ्लाई ओवर बनने के बाद पुराने बस अड्डे से वाहन सीधा फ्लाईओवर से विधानसभा तक पहुंचेंगे उन्हें विक्ट्री टनल ह9कर नही जाना पड़ेगा जिससे घण्टों लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगा।फ्लाई ओवर का कार्य लगभग एक वर्ष में पूरा होना संभावित है।इस फ्लेवर का कार्य युद्धस्तर पर आरम्भ हो गया है।

आने वाले समय मे संकरी सड़को में ट्रैफिक से निजात के लिए राजधानी शिमला के विभिन्न इलाकों में फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे।शिमला के पहले फ्लाई ओवर का काम युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान ने कहा कि शिमला को जाममुक्त करने के लिए फलाई ओवर और टनल्स बनाना ही एकमात्र रास्ता है, जिसके तहत पहले फलाईओवर का कार्य युद्ध स्तर पर आरंभ हो गया है।

महापौर ने कहा कि शिमला में कई क्रॉसिंग और चौराहे ऐसे जहां अकसर जाम लगा रहता है,इन स्थानों पर आवाजाही में बहुत सी दिक्कतों का सामना करना पड़ता हैं। महापौर ने कहा कि विधानसभा विक्ट्री टनल फ्लाई ओवर के बाद खलीनी में दूसरा फ्लाई ओवर बनाने का प्रस्ताव है जिसका कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा छोटा शिमला से आईजीएमसी तक टनल बनाने का प्रस्ताव भी सरकार के समक्ष रखा है। जिसमे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी संज्ञान लिया है और इसकी डीपीआर लगभग बनकर तैयार हो गई है।

Kritika

Recent Posts

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम ‘केएल बिके’: मुख्यमंत्री

नालागढ़ के आजाद विधायक का नया नाम 'केएल बिके': मुख्यमंत्री भाजपा को जनता की अदालत…

28 mins ago

21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से मिलेंगे पोस्टल बैलेट: DC

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिटिड पोस्टल बैलेट पेपर भेजे जाएंगे ताकि…

30 mins ago

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें: CM

दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना…

33 mins ago

राज्यपाल ने किया कला प्रदर्शनी का शुभारम्भ

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने भारतीय कला परिषद् द्वारा शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में…

37 mins ago

लोकसभा, विस उपचुनाव की ईवीएम और वीवीपैट की हुई दूसरी रेंडजमाईजेशन

कांगड़ा-चंबा संसदीय क्षेत्र तथा धर्मशाला विस उपचुनाव के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की दूसरी…

1 hour ago

48919 आवेदनों में से अब तक 37362 प्रपत्र स्वीकृत: मनीष गर्ग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां जानकारी दी कि 85 वर्ष से अधिक…

1 hour ago