हिमाचल

नगर नियोजन मंत्री ने जाठिया देवी माउंटेन टाउनशिप की समीक्षा बैठक की

नगर नियोजन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री व हिमुडा के अध्यक्ष राजेश धर्माणी ने आज यहां जाठिया देवी में माउंटेन टाउनशिप विकसित करने सम्बंधी कार्य की समीक्षा की। बैठक में हिमुडा के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (सीईओ) व सचिव संदीप कुमार, हितधारकों और जिला प्रशासन के अधिकारियों व अन्य प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

हिमुडा अध्यक्ष ने सीईओ और कार्यकारी निदेशक को भूमि हस्तांतरण के संबंध में जिला के अधिकारियों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। राजेश धर्माणी ने प्रथम चरण में उपलब्ध भूमि पर कार्य तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए, ताकि कार्य में प्रगति हो सके, जिससे इस परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों तथा निवेशकों का विश्वास भी बढ़े। उन्होंन यह भी निर्देश दिए कि उपरोक्त परियोजना का कार्य शुरू करते समय हरित पहल पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स लिमिटेड द्वारा जाठिया देवी परियोजना तथा आर्यभट्ट भू-सूचना विज्ञान एवं अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एजीआईएसएसी) प्रतिनिधियों द्वारा हिमुडा संपत्तियों की जियो टैगिंग पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। सीईओ संदीप कुमार ने माउंटेन टाउनशिप जाठिया देवी की नवीनतम प्रगति के बारे में जानकारी दी। मुख्य अभियंता (निर्माण) डॉ. सुरेन्द्र कुमार वशिष्ट ने भारत सरकार को दी गई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट पर एक विस्तृत प्रस्तुति दी और हिमुडा के कार्यकारी निदेशक ने जाठिया देवी में भूमि की नवीनतम स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। इस बैठक में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

7 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

8 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

8 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

9 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

9 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

10 hours ago