हिमाचल

शिमला: मंत्री चंद्र कुमार व अन्य कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी को अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि के मौके पर देशभर में उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है. शिमला में भी रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और जगत सिंह नेगी सहित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और महात्मा गांधी के देश के लिए योगदान को याद किया.
इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की है. आज के दिन महात्मा गांधी सहित देश की आजादी में बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया जा रहा है.
महात्मा गांधी कि देश ही नहीं दुनिया में भी अलग पहचान है. आज उनके दिखाए गए रास्तों पर चलने की सबको जरूरत है. चंद्र कुमार ने कहा कि आज देश की कुछ सांप्रदायिक ताकतें महात्मा गांधी के बजाए नाथूराम गोडसे को देशभक्त बता कर उनकी पूजा कर रहे हैं. जो बेहद ही दुर्भाग्य की बात है.
Kritika

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

10 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

10 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

10 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

10 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

12 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

13 hours ago