हिमाचल

शिमला शहर में सफाई व्यवस्था हो सकती है ठप

राजधानी शिमला में सफाई व्यवस्था चरमरा सकती है। शहर के घरों से कूड़ा उठाने वाले सैहब सोसाइटी के कर्मचारियों ने नगर निगम को मांगे पूरी न होने पर काम ठप्प करने की चेतावनी दे रही है। बुधवार को सैहब सोसाइटी वर्कर यूनियन ने सीटू के बैनर तले मांगों को लेकर बुधवार को नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और सैहब कर्मियों को नगर निगम में मर्ज करने की मांग उठाई मांगे पूरी न होने पर शिमला शहर में सफाई करकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतवानी भी दी।

यूनियन के अध्यक्ष जसवंत ने कहा कि सैहब सोसाइटी के तहत रखे गए कर्मचारी सुबह से शिमला शहर में सफाई करते है और घरों से कूड़ा उठाते है लेकिन अभी तक इन्हें नगर निगम में मर्ज नही किया जा रहा है और न ही 4 9 14 के लाभ दिए जा रहे है। वहीं अब नगर निगम द्वारा लोगों के घरों में क्यूआर कोड लगाया जा रहा है और उसे स्कैन कर हाजिरी लगाने की व्यवस्था सफाई कर्मचारियों के लिए की जा रही है जो की सही नहीं है।

नगर निगम अपनी कर्मियों पर विश्वास नहीं कर रहा है जबकि कर्मचारी सुबह 5:00 से शिमला शहर में लोगों के घरों से कूड़ा उठाने का हर रोज काम करते हैं नगर निगम द्वारा इन कर्मचारियों को छुट्टियों की व्यवस्था तक नहीं की गई है इसको लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को ज्ञापन सौंप गए लेकिन प्रशासन उनकी मांगों पर जरा भी गौर नहीं कर रहा है ।उन्होंने कहा कि नगर निगम यदि उनकी मांगे नहीं मानता तो शिमला शहर में घरों से कूड़ा उठाने बंद कर दिया जाएगा और अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

3 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

3 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

4 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

6 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

6 hours ago