हिमाचल प्रदेश के NH-205 के बंद पड़े हिस्से को एक सप्ताह के भीतर खोल दिया जाएगा। मंत्री महेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और लोक निर्माण विभाग को राष्ट्रीय राजमार्ग पर युद्धस्तर पर बैली ब्रिज बनाने के निर्देश दिए। NH पर 180 फुट लंबा वैली ब्रिज लगाया जाएगा। इसका काम रात-दिन चलेगा।
महेंद्र सिंह ने कहा कि शिमला को मंडी से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राज मार्ग- 205 पर घंडल में भूस्खलन के चलते अवरुद्ध हुए रोड को बहाल करने के लिए हमारी देख-रेख में युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के निर्देश पर इस काम को निर्धारित समय अवधि में पूरा करने के लिए हम नियमित निरिक्षण करेंगे। जनता को हो रही असुविधा को देखते हुए एक सप्ताह के अंदर यहां स्टील ब्रिज का निर्माण कर दिया जाएगा।
ग़ौरतलब है कि 14 सिंतबर को सोलह मील ज्यूडिशियल अकैडमी के पास NH – 205 पूरी तरह धंस गया था। उसके बाद से वैकल्पिक मार्ग से गाड़ियां जा रही है। ये NH निचले हिमाचल को शिमला से जोड़ता है और यहां गाड़ियों की आवाजाही काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में काफी समय से दिक्कत पेश में आ रही थी। अब सरकार के ध्यान में मामला आया तो मंत्री महेंद्र सिंह ने यहां लोहे का पुल बनाने को कहा है।
शिमला/कोटखाई : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आने वाले पांच साल भारत के…
करसोग (मंडी): भाजपा को करसोग विधानसभा क्षेत्र में बड़ा झटका लगा है। बीते विधानसभा चुनाव…
करसोग (मंडी): मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने वीरवार को मंडी जिला के करसोग में लोकसभा…
धर्मशाला, 02 मई: धर्मशाला में पांच तथा नौ मई को प्रस्तावित आईपीएल टी-टवेंटी मैच के…
धर्मशाला 02 मई: जाइका- मिशन, हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (चरण-द्वितीय) की प्रगति की…
केलांग 2 मई: ज़िला लाहौल स्पीति में लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव को लेकर (21)-लाहौल स्पीति विधानसभा…