हिमाचल

सरकार से नाराज़ भामस नेता बोले, अब होगी आर-पार की लड़ाई

भामस ने सरकार पर आरोप लगाए है कि सरकार पिछले चार साल से आश्वाशन पे आश्वासन दिए जा रही है। अब हमें सरकार पर कोई विश्वास नहीं रहा। यह आरोप इन्होंने फतेहपुर मे हुए आशा वर्कर त्रेवार्षिक अधिवेशन के समापन के दौरान कार्यक्रम स्थल के प्रागंण में कहे।

उन्होंने कहा कि मंत्री जी ने जो उत्तराखंड की तर्ज पर आशा वर्कर्स को वेतन देने की बात कही है उस पर हमें जरा भी विश्वास नहीं हैं । भामस मौजूद प्रदेश सरकार को अपना अभिन्न अंग मान कर चलती है लेकिन धरातल में भामस एक राष्ट्रीय स्तर का संघठन है ना कि किसी पार्टी अंग। भामस का किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। सरकार पर फूल बरसाने का समय अब गया। अब भामस आर-पार की लड़ाई लड़ेगा।

भामस जिला महामंत्री मुकेश ने कहा कि जो भी राजनीतिक दल हमारी मांगों को मानेगा भामस उसका साथ देगा। अगर सरकार भामस से जुड़े कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानेगी तो 2022 में सरकार को इसका जवाब दिया जाएगा। सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा सरकार निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। ईपीएफ के नाम पर हमारे छत्तीस रुपए काटे जा रहे हैं जिसका कोई अता पता नहीं।

हमारे एरियर के पच्चीस रुपए बड़े वो भी सरकार खा गई। आज दिन तक हमें उसका कोई पता नहीं । मजदूरों को सरकार आज पीस रही है । अब सरकार पर फूल बरसाने का समय गया अब तो सरकार से आरपार की लड़ाई होगी। अगर सरकार चाहे तो मजदूर संघ की मांगों को मान सकती है इसका वित्तीय भार सरकार पर एक समंदर से एक गिलास पानी निकालने के बराबर है। अब भामस उसी दल का साथ देगी जो भामस से जुड़े कार्यकर्ताओं की मांगों को मानेगी।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

1 min ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

6 mins ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

23 mins ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

26 mins ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

2 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

3 hours ago