<p>राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर से ताजा बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। सुबह से ही प्रदेश के कई क्षेत्रों में बर्फ के फाहे गिरने शुरू हो गए हैं। शिमला में भी सुबह से ही बर्फबारी का दौर चल रहा है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश एक बार फिर से शीत लहर की चपेट में आ गया है।</p>
<p>वहीं लोगों को कड़ाके की ठंड से भी गुजरना पड़ रहा है। ताजा बर्फबारी से प्रदेश के लोगों की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ गई है। 2 दिन पहले हुए भारी हिमपात के बाद लोग अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे थे लेकिन ताजा बर्फबारी ने लोगों को फिर से मुश्किल में डाल दिया है। बर्फबारी के कारण प्रदेश की कई सड़के बंद हो चुकी हैं जिससे लोगों को यातायात की सुविधा से महरूम रहना पड़ रहा है।</p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…