Categories: हिमाचल

गांधी जयंती पर हिमाचल में प्लास्टिक पूर्णतय बैन, राज्यपाल और CM ने बापू के बलिदान को किया याद

<p>पूरे देश में महात्मा गांधी की 150वी जयंती स्वच्छता दिवस के रूप में मनाई जा रही है। शिमला के रिज मैदान में भी प्रदेश के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महात्मा गांधी के देश के लिए बलिदान को याद किया। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका अदा की थी। गांधी के संदेश को लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक को बंद करने का सराहनीय निर्णय लिया है।</p>

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि महात्मा गांधी ने देश की स्वतंत्रता के साथ साथ स्वच्छता का अभियान भी चलाया।महात्मा गांधी को स्वच्छता प्यारी थी।महात्मा गांधी के स्वच्छता के संदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करने के लिए देश मे सिंगल यूज़ प्लास्टिक को खत्म करने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ने भी इस दिशा में पहले ही 2009 में प्लास्टिक और 2018 में थर्मोकोल की गिलास, प्लेट ,चमच आदि पर प्रतिबंध लगाया है।महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है और प्लास्टिक को भी 75 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से लोगों से खरीदने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से भी इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।</p>

<p>इस दौरान मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने महात्मा गांधी के जीवन पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया और लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और कहा कि शास्त्री ने कम समय में भी देश को अच्छी दिशा दी थी।वन्ही इस मौके पर शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज, मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी, महापौर कुसुम सदरेट सहित आम लोग और स्कुली बच्चे भी मौजूद रहे।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल

4 जून को इंडी गठबंधन काकुनबा होगा धराशायी: बिंदल इंडी गठनबंदन का वैचारिक दिवालियेपन के…

1 hour ago

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा

केलांग में सामान्य पर्यवेक्षक विनीत नंदनवर ने चुनाव प्रबंधों का लिया जायजा पारदर्शी, निष्पक्ष और…

3 hours ago

मूमता में मतदाताओं को किया जागरूक

नगरोटा उपमंडल के मूमता पंचायत में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने लोक संगीत…

4 hours ago

डेंगू दिवस पर सराह की झुग्गी झोपड़ी बस्ती में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

राष्ट्रीय डेंगू दिवस मुख्यचिकित्सा अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला के सौजन्य और टोंगलेंन चेरिटेबल ट्रस्ट के…

4 hours ago

मतदान कर्मी कर्तव्य निष्ठा से करें कार्य

मंडी संसदीय  निर्वाचन क्षेत्र के व्यय पर्यवेक्षक  आईएएस अधिकारी सुरेश नंदवर की अध्यक्षता में तहत…

4 hours ago

चुनाव डयूटी पर तैनात मतदाता सुविधा केंद्रों में करेंगे मतदान: डीसी

धर्मशाला, 16 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि सभी मतदान दल…

19 hours ago