शिमला में लगातार हो रही बर्फ़बारी के कारण लोगों को कई दिक्कतें हो रही है। इसी तरह सुबह 1:29 पर पुलिस थाना ढल्ली हेल्पलाइन 112 में सूचना मिली की कुछ पर्यटक बर्फ में भलकू रोड मशोबरा के पास फंस गए हैं। इस सूचना के आधार पर एएसआई सूरज कुमार और पीएस के अन्य स्टाफ को मौके पर भेजा गया।
गूगल लोकेंशन और व्हाट्सएप की मदद से एक लंबी खोज के बाद टीम उस जगह पहुंच गई औऱ पर्यटको को बर्फ़ से निकाला गया। बर्फ़ इतनी जादा थी की पर्यटकों के वाहन बर्फ में दब गए थे। लेकिन आंध्र प्रदेश के छह पर्यटक नागेंद्र बाबू, एल विजे रंगवा, डी कमल कुमार, फनी कुमार, एमएलपी कुमार और आंध्र प्रदेश के बलवीर सिंह को पुलिस स्टेशन के पुलिस वाहन में सुरक्षित रूप से बचाया गया है। आज सुबह लगभग 5 बजे ऑपरेशन समाप्त हुआ।



