Follow Us:

शिमला: CM सुक्खू और प्रियंका गांधी के बीच करीब आधे घंटे तक सियासी चर्चा

डेस्क |

सूत्रों के अनुसार छराबड़ा में CM सुक्खू और प्रियंका गांधी के बीच करीब आधे घंटे तक सियासी चर्चा हुई। इस दौरान CM ने उन्हें मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना की जानकारी दी और हिमाचल सरकार के बोर्ड-निगमों में होने वाली तैनाती को लेकर भी चर्चा की।

बता दें कि सीएम सुक्खू आज रिज पर सुखाश्रय योजना के लाभार्थियों को लैपटॉप व धनराशि देने जा रहे हैं। इसे लेकर रिज पर बड़ा कार्यक्रम रखा गया है। इसे देखते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी को इस योजना के बारे में भी जानकारी दी है।

सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी एक सप्ताह से छराबड़ा में ठहरे हुए है, जबकि शनिवार को छराबड़ा पहुंचे राहुल गांधी पिछली सुबह वापस लौट गए हैं। शिमला से राहुल गांधी सुबह 7.27 बजे सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए।