Follow Us:

महिला दिवस पर “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” संदेश के साथ दौड़ा शिमला

पी. चंद, शिमला |

शिमला में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश को लेकर मैराथन आयोजित की गई। रिज मैदान पर चार अलग-अलग वर्गों में मैराथन करवाई गई। इस दौड़ के विजेताओं को सवा लाख रुपये के नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिए गए। शिमला रन के नाम से हुई इस दौड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग और युवा सेवाएं एवं खेल विभाग मिलकर करवाया। इसमें प्रदेश के अलावा बाहरी राज्यों के एथलीट ने भी हिस्सा लिया।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ हुई 6 और आठ किलोमीटर की दौड़ में दो वर्गों में 20 से अधिक और बीस साल से कम आयु के धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ के लिए तय किए गए रूट में आठ किलोमीटर की दौड़ को महिला एवं बाल विकास विभाग के निदेशक राजेश शर्मा ने रिज मैदान से फ्लैग ऑफ किया। यह समरहिल और समरहिल से वापस रिज मैदान पर खत्म हुई। छह किलोमीटर की दौड़ रिज मैदान से एडवांस्ड स्टडीज और वहां से वापस रिज मैदान पर समाप्त हुई।

शिमला रन के अलावा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान पर प्रदेश भर में सक्रिय महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। महिलाओं और किशोरियों के लिए खेल स्पर्धाओं के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।