➤ ऐतिहासिक रिज मैदान में 79वें हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह आयोजित
➤ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली
➤ संबोधन में OPS जारी रखने और विकास कार्यों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई
शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में बुधवार को 79वें हिमाचल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह बड़े उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री Mukesh Agnihotri मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली।
समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से माहौल को उत्सवमय बना दिया। बच्चों के देशभक्ति और हिमाचली लोक संस्कृति पर आधारित कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का खूब मनोरंजन किया और समारोह में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
कार्यक्रम में हिमाचल कांग्रेस प्रभारी Rajni Patil विशेष रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष Vinay Kumar, विधायक Kuldeep Singh Rathore, Harish Janartha सहित कई गणमान्य लोग समारोह में उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने प्रदेशवासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 15 अप्रैल 1948 को हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया था और आज राज्य विकास के हर पैमाने पर देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान, बागवान, कर्मचारी और युवाओं सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि OPS (ओल्ड पेंशन स्कीम) को किसी भी हालत में बंद नहीं किया जाएगा। साथ ही यह भी स्वीकार किया कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति चुनौतीपूर्ण है, लेकिन इसके बावजूद सरकार विकास कार्यों को प्रभावित नहीं होने दे रही है।



