हिमाचल

शिमला: RKS कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी आज से पूरे दिन की हड़ताल पर हैं। नियमित पे स्केल की मांग पूरी न होने के कारण इन कर्मचारियों में रोष हैं। हड़ताल के चलते अस्पताल आए सैंकड़ों मरीजों को परेशानियों का सामना करना पडा है। आज भी सुबह से आईजीएमसी में पर्ची काउंटर पर लाइने लगी हैं। मरीजों को पर्ची और कैश काउंटर पर घंटों कतारों में खड़ा रह कर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

रोगी कल्याण समिति के अध्यक्ष अरविंद पाल ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा उनकी नियमित पे स्केल की मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल आज से पूरे दिन जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि सिर्फ एमरजेंसी पर्ची काउंटर पर आरकेएस कर्मचारी रहेंगें। इमरजेंसी के किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होगी।

बाकी किसी भी ओपीडी में रजिस्ट्रेशन काउंटर, पर्ची काउटर और कैश काउंटर पर कोइ भी आरकेएस कर्मचारी नही हैं। अरविंद पाल ने कहा कि आईजीएमसी में वर्ष 2016 में 36 आरकेएस कर्मचारियों को और उसके बाद वर्ष 2019 में एक कर्मचारी को रैगुलर पे स्केल सरकार की नोटीफिकेशन के आधार पर दिया जा चुका है।

वर्ष 2021 में आरकेएस के तहत 55 कर्मचारी 8 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं लेकिन सरकार रैगुलर पे स्केल नहीं दे रही है। सरकार वर्ष 2016 की तर्ज पर 55 आरकेएस कर्मचारियों को रैगुलर पे स्केल देने की अधिसूचना जारी करे। उन्होंने कहा कि मांगे न मानने तक हड़ताल अनिश्चित काल तक जारी रहेगी।

Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

17 hours ago