हिमाचल

शिमला के पीटर हॉफ में “विकसित भारत 2047” पर बौद्धिक विचार विमर्श

शिमला के पीटर हॉफ में “विकसित भारत 2047″विषय पर एक बौद्धिक विचार विमर्श सत्र का आयोजन किया गया जिसमें विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुख्य वक्ता के रूप शिरकत की और 2047 के विकसित भारत लक्ष्य को लेकर विचार सांझा किए। कार्यक्रम में प्रदेश के कई बुद्धिजीवी और छात्रों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत दुनिया में तेज़ी से विकास करने वाला देश बन गया है। पिछले 10 वर्षों में भारत में 70 साल की अपेक्षा दोगुना विकास हुआ है जिसकी बदौलत भारत दुनियां के पांचवी बड़ी अर्थवस्था बन गया है और 2047 भारत विकसित भारत के लक्ष्य को भी हासिल कर लेगा लेकिन इसमें सभी लोगों की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए।दुनिया के दूसरे देश भी आज भारत की डिजिटलाइजेशन में तरक्की से प्रभावित होते हैं। पिछले दस वर्षों में उज्जवला, आवास योजना सहित अन्य योजनाओं से गरीब तबके का कल्याण हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी केंद्र सरकार की योजनाओं का भरपूर लाभ लोगो को मिला है। प्रदेश के 30 लाख लोगों को मुफ़्त अन्न योजना का लाभ मिल रहा है।जल जीवन मिशन में साढ़े नौ लाख लोगों को कनेक्शन दिए गए हैं और
मुद्रा योजना में साढ़े सात लाख लोगों को ऋण मिला है।डिजिटल की वजह से भ्रष्ट्राचार पर लगाम लगी हैं।

अर्थव्यवस्था जब तक आगे नहीं बढ़ेगी तक मैन्युफैक्चरिंग नहीं बढ़ेगी।मेक इन इंडिया को जितना आगे ले जाएंगे उतना रोजगार मिलेगा और विकसित भारत का लक्ष्य पुरा होगा। सुशासन और गुड इन्फ्रास्ट्रक्चर मोदी की गारंटी है।कोविड के बाद से दुनिया चाहती है कि चीन पर निर्भरता कम हों और उत्पादन पर सभी देश फोकस कर रहे हैं और दूसरा डिजिटलाइजेशन पर फोकस किया जा रहा है। ड्रोन और ग्रीन एनर्जी की तरफ सरकार का विशेष ध्यान है।

Kritika

Recent Posts

सीएम सुखविंदर सुक्खू की तबीयत बिगड़ी, अल्‍ट्रासाउंड सामान्‍य, चिकित्‍सकों ने दी आराम की सलाह

  कल जम्‍मू कश्‍मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…

51 mins ago

शारदीय नवरात्र 2024: 03 से 11 अक्तूबर तक, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

  Shimla: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हर साल आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा…

1 hour ago

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

2 hours ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

2 hours ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

3 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

3 hours ago