Categories: हिमाचल

शिमला: 3636 शिक्षकों के पद भरने में फंसा तकनीकी पेंच, नए आदेश आने तक नहीं होगी भर्ती

<p>साल 2019 में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट से मंजूर हुए 3636 शिक्षकों के पद भरने की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई है। शिक्षक भर्ती में तकनीकी पेंच फंस गया है, इस मामले में कोर्ट ने भी भर्तियों को लेकर अपना फैसला दिया है। इसके बाद नए आदेश तक भर्तियां नहीं हो पाएंगी। बता दें कि जयराम कैबिनेट ने 3636 शिक्षकों की भर्तियों को मंजूरी दी थी, जिसमें जेबीटी के 693 पद भी भरे जाने थे। इन भर्तियों के लिए एनसीटीई के नए नियमों के तहत बीएड धारकों को भी अप्लाई करने की अनुमति थी, जिन्हें बाद में छह महीने का ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा।</p>

<p>हिमाचल प्रदेश में पहले ही बेरोजगार प्रशिक्षित जेबीटी हैं। ऐसे में बीएड धारक टीजीटी में अप्लाई कर सकते हैं। सरकार ने भी जेबीटी के पक्ष में अपना फैसला दिया था। हालांकि, कोर्ट ने बीएड धारकों को कंसीडर करने के आदेश दिए हैं। ऐसे में अब शिक्षक भर्ती लटक गई है। शिक्षा विभाग ने इस बीच 819 और पदों पर भर्ती के लिए कैबिनेट से मंजूरी ली, जो अगले वर्ष रिटायर होने वाले शिक्षकों की जगह भरे जाएंगे।</p>

<p>शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि जब तक इस मामले में कुछ डिसाइड नहीं होता है, तब तक भर्तियां नहीं हो पाएंगी। हालांकि, उनका मानना है कि जेबीटी के लिए बीएड को कंसीडर करना सही नहीं है। प्राइमरी के लिए जेबीटी की उपयुक्त है। हिमाचल में जेबीटी बड़ी संख्या में हैं। शिक्षा विभाग कोर्ट और सरकार को यह बताने की कोशिश करेगा कि स्कूलों में टीचर भर्ती में फलेक्सिबिलिटी होनी चाहिए। भर्तियों पर रोक लगाना सही नहीं है। अगर भर्तियों में गड़बड़ी भी होती है तो उसे बाद में निरस्त भी किया जा सकता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

19 seconds ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

19 mins ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

1 hour ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

1 hour ago

मस्जिद विवाद के बीच विक्रमादित्य की वक्फ बोर्ड में सुधार की नस‍ीहत

Shimla:हिमाचल और हिमाचलियत के हित सर्वश्रेष्ठ, सर्वत्र हिमाचल का संपूर्ण विकास। समय के साथ हर…

2 hours ago

कंगना का मंडी प्रेम: ‘यह मेरा घर है, यहां काम करूंगी

Manali: मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत ने  मनाली की यात्रा के दौरान अपने गृहनगर और लोगों…

2 hours ago