Follow Us:

शिमला: फिर करवट बदलेगा मौसम, 21 से 24 नवंबर तक बारिश बर्फबारी की आशंका

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में एक बार फिर से मौसम विभाग ने बारिश बर्फबारी की आशंका जताई है। मौसम विभाग शिमला के अनुसार 21 नवंबर से प्रदेश में मौसम फिर से अपने तेवर बदलेगा। प्रदेश में 21 नवंबर से 24 नवंबर तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है।

बदा दें कि सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से प्रदेश के अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।