Categories: हिमाचल

शिमला: निर्धारित मुल्यों से अधिक दाम वसूलने वालों की खैर नहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग कर रहा है औचक निरीक्षण

<p>जिला खाद्य नियंत्रक पूर्ण चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि शिमला नगर के साथ साथ जिला के विभिन्न क्षेत्रों में फल, सब्जी आदि के दामों को निर्धारित मूल्यों से अधिक न वसूलने तथा रेट लिस्ट आदि प्रदर्शित करने की सुनिश्चितता के लिए जिला नियंत्रक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग द्वारा औचक निरीक्षण, जांच व निगरानी का कार्य निरंतर किया जा रहा है।</p>

<p>उन्होंने बताया कि आज विभिन्न नियंत्रण आदेशों के तहत जिला के सुन्नी, ननखड़ी व अन्य क्षेत्रों के साथ साथ शिमला नगर व उपनगर के चक्कर, संजौली, ढली, छोटा शिमला व पुराना बस अडा क्षेत्र में औचक निरीक्षण किया गया। इसके तहत 43 दुकानों का निरीक्षण किया तथा 2 क्विंटल 96 किलो सब्जी व फल जप्त किए गए।</p>

<p>पूर्ण चंद ने&nbsp;बताया कि निर्धारित मूल्यों से अधिक दाम वसूलने वाले 2 दुकानदारों के विरूद्ध कारवाई भी अमल में लाई गई। उन्होनें दुकानदारों से मूल्य सूची प्रदर्शित करने तथा अधिक दाम न वसूलने की अपील की। उन्होनें कहा कि जिला के प्रत्येक क्षेत्र में निरीक्षण व जांच कार्य जारी रहेगा। दोषी पाए जाने वालों के विरूद्ध कठोर कारवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान निरीक्षक ग्रेड 1 सुनील मेहता भी निरीक्षण कार्यवाही में साथ थे।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

9 mins ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

29 mins ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

32 mins ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

41 mins ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

1 hour ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

5 hours ago