Follow Us:

शिमला-दिल्ली रूट पर चलेंगी यूरो-4 वॉल्वो बसें, मिलेंगी टैब आदि की सुविधाएं

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश सरकार ने परिवहन विभाग को विशेष तोहफा देते हुए शिमला टू दिल्ली दो नई वॉल्वो बसों को संचालन शुरू किया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सोमवार को दो नई यूरो-4 कंपलायंट बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

इन बसों में यात्रियों को सुविधाओं को विशेष ध्यान रखा जाएगा। बस में सीमित संख्या में टैबलेटस, इयरफोन और मोबाइल चार्जर जैसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिन्हें यात्रियों को 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यात्रियों को इन सेवाओं के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा बस में हर सीट पर अलग-अलग चार्जट पोर्ट, फ्री वाई-फाई, लेंयिंग सीटें आदी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नई वॉल्वो बसें यात्रियों को और अधिक आरामदायी परिवहन सुविधा प्रदान करेंगी। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के प्रबन्ध निदेशक दिनेश मल्होत्रा ने कहा कि प्रयोगिक आधार पर नई मनोरंजन सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, और यदि प्रयास सफल रहता है, ये सुविधाएं निगम की अन्य बसों में भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।