Follow Us:

शिमला: तीसरी पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यालय में वीरभद्र सिंह को किया याद

desk |

मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की आज तीसरी पुण्यतिथि है इस मौके पर कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में उन्हें याद किया गया ।कार्यालय में उनके पुष्प पर कांग्रेस विधायक नंदलाल, कांग्रेस के महासचिव यशवंत छाजटा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके द्वारा किए विकास कार्यो को याद किया गया।

कांग्रेस विधायक एवम वित्त विभाग के अध्यक्ष नंद लाल ने कहा कि आज वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि है उन्हें याद कर रहे है। वीरभद्र सिंह ने 65 साल तक प्रदेश की सेवा की। पहले सांसद बने और उसके बाद मुख्यमंत्री रहे। वीरभद्र सिंह प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने विकास के नए आयाम स्थापित किए और प्रदेश के हर कोने का विकास किया।

खास कर स्वास्थ के क्षेत्र में काफी कार्य किए है मेडिकल कालेज बनाने के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ किया है। जनता का उनके प्रति काफी स्नेह था उसी का परिणाम है कि वे 6 बार मुख्यमंत्री बने ओर लोग आज भी उन्हें याद कर रहे। उनके द्वारा किए विकास कार्य को जनता कभी भुला नही सकती है ओर हमेशा उन्हें याद रखा जाएगा।