Follow Us:

मंडी: युवक ने फेसबुक पर CM के खिलाफ किया अभद्र भाषा का प्रयोग, भाजपाइयों ने दर्ज करवाई FIR

पी. चंद |

कोरोना काल में जहां पर सरकार व प्रशाशन कोरोना पीड़ितों को आर्थिक मदद देने में जुटी है। वहीं इसकी चैन को तोड़ने के लिए अनेको प्रयास किए जा रहे हैं।  लेकिन इस संकट की घड़ी में भी कुछ लोग राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए कई नीतियां अपना रहे हैं। हम बात कर रहे हैं करसोग उपमंडल की जहां पर बुधवार को भाजपा मंडल करसोग की तरफ से थाना करसोग में एक एफआईआर दर्ज करवाई। 

एफआईआर में भाजपा नेताओं ने लिखित तौर पर आरोप लगाया है कि एक युवक जो फेसबुक पर पवन कुमार के नाम से आइडी चला रहा है उसके द्वारा फेसबुक के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई है।  जिसको लेकर अब करसोग थाना में रिपोर्ट लिख दी गई है। वहीं, पुलिस ने भा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदर नगर गुरबचन सिंह ने की है। 

भाजपा नेता युवराज ने बताया कि ने बताया कि फेसबुक पर मर्यादा के आधार पर अपनी आवाज उठाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन अमर्यादित भाषा लिखने से जहां लोगों पर गलत मैसेज जाता है। भाजपा मंडल करसोग ने इसका भरपूर विरोध जताया है। अब देखना यह होगा पुलिस इस पर किस तरह की कार्यवाही करती है।

बता दें कि इससे पहले बद्दी के एक व्यक्ति ने अपने फेसबुक पर लाइव आकर मुख्यंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और उसे पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।