Follow Us:

बिलासपुरः शिवरात्रि पर सजा दरबार, विश्व विख्यात नैना देवी में शिव भोले की धूम

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

देव भूमि हिमाचल प्रदेश जहां पर आजकल शिव भोले के रंग में रंग गया हैं वहीं पर प्रदेश के विश्व विख्यात शक्ति पीठ भी इससे अछूते नहीं हैं। विश्वविख्यात शक्ति पीठ नैना देवी मंदिर में भी आजकल शिव भोले की धूम है। यहां पर 11 दिनों तक चलने वाला शिवरात्रि महोत्सव बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। यह शिवरात्रि महोत्सव मंदिर न्यास और पुजारी वर्ग के संयुक्त संयोग से करवाया जाता है।

शिवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर के प्रांगण में जहां पर शिव महापुराण की कथा का आयोजन किया जा रहा है वहीं पर शाम के समय भजन संध्या  का भी आयोजन भी किया जाता है। शिवरात्रि महोत्सव के संयोजक पुजारी आनंद गोपाल चंडी शर्मा और यमलेद्र कुमार का कहना है कि शिवरात्रि महोत्सव में काफी संख्या में स्थानीय लोग और श्रद्धालुओं की भाग ले रहे हैं।

सुबह-सुबह शिव पूजा का आयोजन किया जाता है। शिव जाप दुर्गा जाप और दुर्गा पाठ के द्वारा मंत्रोच्चारण से पूरे क्षेत्र का वातावरण धार्मिक रंग में रंग गया है। ऐसा लगता है कि मानो शिवरात्रि के चलते पुरा नैना देवी क्षेत्र भक्ति के रंग में रंग गया है। मंदिर में शिव महापुराण की कथा के दौरान आचार्य मदनलाल जी ने जहां पर शिव भगवान से जुड़ी विभिन्न कथाओं को अपनी मधुर आवाज में लोगों को बताया वहीं पर मधुर संगीत की धुनों पर भजन गायन करके शमा भी बांदा।