Follow Us:

सेना की छावनी में तबदील हुआ कोठी, ‘टाइगर’ ने दुश्मनों को सिखाया सबक

गौरव |

पर्यटन स्थल कोठी सेना की छावनी में तबदील हुआ और भारतीय सेना ने सीमा पर दुश्मनों को मुंहतोड जबाब दिया। सेना अधिकारी टाइगर ने अपने दलबल सहित सीमा पर रेकी की और दुश्मनों को सबक सिखाया। रविवार को आधी रात तक शूटिंग का दौर चलता रहा। आधी रात को शूटिंग पूरी होने के बाद सोमवार सुबह अभिनेता टाइगर श्रॉफ और निर्देशक अहमद खान हवाई सेवा से मुंबई लौट गए।

कोठी की वादियों को सेना की छावनी में तबदील किया गया था। गश्त के दौरान भारतीय सेना के जवानों को अधिकारी टाइगर के साथ रेकी करते हुए दिखाया गया। इस फिल्म में मनाली के करीब 50 युवाओं को भी अभिनय करने का मौका मिला।

बर्फ से लदी मनाली के कोठी की वादियां रविवार देर रात तक एक्शन, कट और ओके से गूंजती रहीं। रात भर सीमा पर तनावभरा माहौल कैमरे में कैद किया गया। फिल्म के निदेशक अहमद खान ने बताया कि रोमांस से भरी बागी-2 फिल्म की अधिकतर शूटिंग पहले ही कर ली थी। बर्फबारी के कुछ दृश्य कैमरे में कैद करना शेष रह गया था।

इस पिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के अलावा रणदीप हु्ड्डा, मनोज वाजपेयी और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। 21 फरवरी को पिल्म का ट्रेलर और पोस्टर लॉन्च किया जाएगा, जिस कारण उन्हें जल्द मुंबई लौटना पड़ रहा है।