Categories: हिमाचल

श्रीकांत बाल्दी बने हिमाचल के मुख्य सचिव

प्रदेश सरकार ने प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री रहे डॉ. श्रीकांत बाल्दी को नया मुख्य सचिव नियुक्त कर दिया। बाल्दी आवास और पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। इस पद के अलावा वह प्रधान सचिव सूचना एवं जनसंपर्क, आबकारी एवं कराधान, विजिलेंस के अलावा स्थानीय आयुक्त दिल्ली का भी अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य सचिव बृज कुमार अग्रवाल के केंद्र में सचिव लोकायुक्त बनने के बाद शनिवार को विधानसभा सत्र खत्म होते ही सरकार ने आदेश जारी कर दिए।

1985 बैच के एक IAS अधिकारी, बाल्दी आवास विभाग का प्रभार संभालते रहेंगे। बाल्दी चार महीने से कम समय के लिए मुख्य सचिव बने रहेंगे क्योंकि वह दिसंबर में सेवानिवृत्त होंगे।

IPS संजय कुंडू होंगे मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

सूबे के दो प्रमुख पदों पर बदलाव के साथ ही कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी कार्यभार बदल दिए गए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव आयुर्वेद संजय गुप्ता को वित्तीय आयुक्त अपील का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। प्रबोध सक्सेना को प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं वित्त के साथ ही राज्य बिजली बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार, प्रमुख सचिव कृषि एवं जनजातीय विकास ओंकार शर्मा को राजस्व का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

कई प्रशासनिक अधिकारियों के भी कार्यभार बदले

सचिव स्तर पर अफसरों की कमी दूर करने के लिए सरकार ने सी पालरासू, राजीव शर्मा, प्रियंका बासु और अमिताभ अवस्थी को सुपर टाइम स्केल के साथ ही सचिव स्तर पर पदोन्नति दे दी है। साथ ही निदेशक टीसीपी पालरासू को सचिव शहरी विकास और टीसीपी और पीजीआई चंडीगढ़ में सेवाएं दे रहे अमिताभ अवस्थी को सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति और बागवानी का कार्यभार सौंप दिया है। इसके अलावा निदेशक ग्रामीण विकास ललित जैन को निदेशक टीसीपी का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

57 mins ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

2 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

2 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

2 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

3 hours ago

नवाचार को बढ़ावा दे रहा एटीसी शाहपुर

नवीन तकनीक और प्रौद्योगिकी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे कदम Kangra:  उपयुक्त प्रौद्योगिकी केन्द्र…

20 hours ago