हिमाचल

धर्मशाला के होटल्स में इस बार नए ऑफर, न्यू ईयर के चलते एडवांस बुकिंग

धौलाधार रेंज में शुक्रवार को हुई बर्फबारी के बाद शनिवार को मौसम साफ हो गया है। जिस तरह से मैक्लोडगंज, नड्डी व भागसू नाग रेंज में बर्फ के हल्के ओले गिरे, उससे उम्मीद लगाई जा रही थी कि इस बार व्‍हाइट क्रिसमस होगा। इसके साथ लोग न्यू ईयर यहां मनाना चाहते हैं। यह कारण है कि न्यू ईयर के लिए धर्मशाला व मैक्लोडगंज के होटलों में एडवांस बुकिंग हो रही है। अभी तक धर्मशाला व मैक्लोडगंज के होटलों में करीब 40 फीसदी एडवांस बुकिंग न्यू ईयर के लिए हो चुकी है।

पिछले एक सप्ताह से लगातार न्यू ईयर के लिए एडवांस बुकिंग चल रही है। इसी को देखते हुए क्षेत्र के होटल संचालकों ने पर्यटकों के लिए न्यू ईयर के विशेष ऑफर बनाए हैं। इस बार मुख्य रूप से मैक्लोडगंज के लगभग सभी होटलों में पर्यटकों के लिए एक जैसा ही विशेष आफर तैयार किया गया है। 31 दिसंबर की रात को होटल की ओर से गाला डिनर, डेजी और बोन फायर का विशेष प्रबंध होगा। बुकिंग के साथ ही पर्यटकों को यह स्पष्ट कर दिया जा रहा है कि होटल में उन्हें नववर्ष के स्वागत के लिए सभी तरह की सुविधाएं तो दी जाएंगी, लेकिन रात के समय बाहर किसी को भी नहीं जाने दिया जाएगा।

उधर होटल एसोसिएशन अप्पर धर्मशाला अध्यक्ष अश्वनी बांबा ने कहा धर्मशाला क्षेत्र क्रिसमस के लिए कभी पर्यटकों की पंसद रहा ही नहीं है। क्रिसमस पर पर्यटक धर्मशाला नहीं बल्कि मनाली व डलहौजी जाना पंसद करते हैं, क्योंकि उन क्षेत्रों में उन्हें बर्फबारी का अनुभव मिल जाता है। इसके विपरीत धर्मशाला में बर्फवारी त्रियुंड क्षेत्र में होती है, जहां पहुंचने के लिए पैदल चलना पड़ता है।

इस बार का नववर्ष अच्छा जाने की उम्मीद है। लगातार एडवांस बुकिंग हो रही है, होटलों में न्यू ईयर के लिए 40 फीसद एडवांस बुकिंग हो चुकी है और पर्यटकों के लिए होटलों के विशेष आफर भी रखे गए हैं।

Samachar First

Recent Posts

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 mins ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

2 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

2 hours ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

2 hours ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

2 hours ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

3 hours ago