हिमाचल

प्रदेश में बर्फबारी का इंतजार रहेगा बरकरार

हिमाचल प्रदेश में लोगों की इस बार भी व्हाइट क्रिसमस और नववर्ष पर बर्फबारी की ख्वाहिश अधूरी रह गई। गत वर्ष भी यह आस पूरी नही हो सकी थी। आने वाले दिनों में भी बर्फबारी और बारिश के कोई आसार नही बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। मौसम की बेरुखी से जहां बागवान परेशान हैं वहीं पर्यटन सीजन पर भी इसका असर पड़ा है। पहाड़ों में तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री अधिक चल रहे हैं। गत तीन माह में प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा हुई है। मौसम विभाग ने जहां आने वाले दिनों के लिए पहाड़ो में चटकदार धूप की संभावना जताई है वहीं मैदानी क्षेत्रों के लिए कोहरे(धुंध) का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक संदीप शर्मा ने कहा कि प्रदेश में दिन के तापमान में उछाल आया है। दिन के तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि सुंदर नगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री वही शिमला शिमला में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस चल रहा है जो सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उन्होंने क्या की न्यूनतम तापमान सामान्य चल रहे हैं और आगामी 7 जनवरी तक मौसम साफ बने रहने की संभावना है। संदीप शर्मा ने कहा कि जहां ऊंचाई वाले क्षेत्रों में धूप खिली रहेगी वहीं मैदानी क्षेत्र कांगड़ा, बिलासपुर, मंडी,बद्दी व हमीरपुर के मैदानी इलाकों में धुंध रहने की संभावना है जिससे वाहनों के आवागमन में कठिनाई हो सकती है।

वहीं गत तीन माह में सामान्य से कम वर्षा हुई है। दिसंबर महीने में सामान्य से माइन्स 85%,नवंबर माईनस 47%व अक्टूबर में भी सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है।उन्होंने कहा कि 8 जनवरी को प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है जिसका असर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है जिसके कारण कुल्लू,लाहौल स्पीति,चंबा, किनौर के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।शिमला में फिलहाल बर्फबारी के अभी कोई संभावना नही है।

Kritika

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

8 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

8 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

9 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

11 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

11 hours ago