Follow Us:

चूड़धार में सीजन की पहली बर्फबारी, श्रद्धालुओं की यात्रा समय से पहले हो सकती है बंद

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। चूड़झार में बर्फ की चादर बिछ गयी है। गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई जिससे यहां के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी। तापमान में गिरावट के चलते यहां आने वाले श्रद्धालुओं को थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

बर्फबारी को देखते हुए श्रद्धालु शिरगुल महादेव के दर्शन अब 1 नवंबर तक कर सकते हैं। 1 मई से शुरू होने वाली यह यात्रा 30 नवंबर तक चलती है। लेकिन, इस बार समय से पहले बर्फबारी होने से यात्रा प्रभावित हो सकती है। हालांकि, अभी दर्शन के संदर्भ में कोई निश्चित डेडलाइन नहीं दी गयी है।