Categories: हिमाचल

हिमाचल में जमकर हो रही बर्फ़बारी, पर्यटक उठा रहे बर्फ़बारी का आनंद

<p>हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शिमला मनाली, लाहौल, डलहौजी, किन्नौर सहित सभी पहाड़ी क्षत्रों में बर्फ गिर रही है। जिससे प्रदेश के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक बारिश और बर्फबारी का यह दौर अभी 2 से 3 दिनों तक चलेगा। पश्चिमी हवा सक्रिय होने से तापमान में आई गिरावट से समूचा प्रदेश ठंड की चपेट में आ गया है।</p>

<p>ठंडी हवाओं के प्रभाव से राज्य के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी होने की संभावना है। मनाली और रोहतांग में भारी बर्फबारी जिला कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में शनिवार सुबह हिमपात का दौर शुरू हो गया है। वहीं रोहतांग दर्रे में भी अभी तक करीब 3 फुट ताजा हिमपात हो गया है। पर्यटन नगरी मनाली के कोठी, गुलाबा सोलंग नाला में भी आधा फुट बर्फ गिर चुकी है और आसमान से सफेद फाहों के गिरने का दौर जारी है। वहीं सोलंग नाला, गुलाबा, कोठी में हिमपात का मजा लेने गए सैलानी वहीं पर फंस गए हैं।</p>

<p>शिमला में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। आसमान से बर्फ की फाहे गिर रहे हैं। बर्फ देखने की हसरत लिए शिमला पहुंचे पर्यटक भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। पर्यटकों ने जैसे ही रिज मैदान में बर्फ के गिरते हुए फाहे&nbsp; देखे वह ख़ुशी से झुमने लग गए। शिमला पहुचे पर्यटकों का कहना है कि उनकी जो मुराद थी वो पूरी हो गई है। बर्फ की उम्मीद लेकर वे शिमला आये थे और आज यहां बर्फबारी हो रही है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

पहले नवरात्र पर व्यापार मंडल ने लगाया खीर भंडारा, रामलीला शुरू

Hamirpur: शहर में आयोजित होने वाली रामलीला का मंचन व्यापार मंडल की तरफ से पहले…

7 seconds ago

दुगनेड़ी में बेटियों के जन्म का उत्सव, 15 बच्चियों का जन्मदिन मनाया

    Hamirpur:   बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर महिला एवं बाल विकास विभाग 2 से…

5 mins ago

पूर्व सांसद अशोक तंवर ने कांग्रेस में फिर से की वापसी

  चंडीगढ़: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक बड़ा झटका…

1 hour ago

हिमाचल में हादसे: एसपीओ समेत तीन की मौत, तीन घायल

  समाचार फर्स्‍ट हिमाचल डेस्‍क :हिमाचल प्रदेश में हादसों में एसपीओ समेत तीन लोगों की…

2 hours ago

जुब्बल में सास-बहू और केयर टेकर को बेहोश कर नेपाली दंपत्ति ने दिया चोरी को अंजाम

    Shimla: जुब्बल में नेपाली दंपत्ति ने सास और बहू समेत घर के केयर…

2 hours ago

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

4 hours ago