Follow Us:

शिमला में एक बार फ़िर बर्फबारी शुरू, 24 जनवरी तक प्रदेश में ख़राब रहेगा मौसम

पी. चंद |

हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग द्वारा हिमाचल में बारिश और बर्फ़बारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इसका असर पहाड़ों की रानी शिमला में दिखना शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने आज और कल के लिए प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

हिमाचल प्रदेश में बिगड़ते मौसम की सूचना जैसे ही मैदानी क्षेत्रों में सैलानियों को मिली वैसे ही उन्होंने पहाड़ों की रानी शिमला की ओर रुख करना शुरू कर दिया है। इसी बीच शिमला घूमने आए सैलानियों का कहना है कि इस तरह का नजारा आज से पहले कभी नहीं देखा है। बर्फबारी में बहुत खूब आनंद ले रहे हैं। बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे चहक उठे हैं।