भाजपा से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले चेतन बरागटा ने प्रदेश सरकार से सेब बाहुल क्षेत्रों में उपतहसील स्तर पर आधुनिक मिट्टी जांच केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई है। इसके साथ ही मिट्टी जांच के प्रति बागवानों को जागरूक करने के लिए ग्राम स्तर पर अभियान चलाया जाए।
चेतन बरागटा ने कहा कि सेब बाहुल क्षेत्र में बागवान जानकारी के अभाव में धड़ल्ले से उर्वरकों का इस्तेमाल बगीचों मे कर रहे हैं। मिट्टी की जांच किए बिना ही उर्वरकों का इस्तेमाल बागवानी के लिए घातक हो सकता है। मिट्टी जांच के लिए उप तहसील स्तर पर आधुनिक प्रयोगशालाएं स्थापित करना आवश्यक है। ताकि भूमि में उपलब्ध नाईट्रोजन, फॉस्फोरस, पोटाश आदि तत्वों और लवणों की मात्रा और मिट्टी की पीएच मान का पता चल सके।
बरागटा ने कहा कि क्षेत्र में पर्याप्त सरकारी प्रयोगशालाएं नहीं है। सरकारी प्रयोगशालाओं में मिट्टी की जांच केवल सात से आठ पैरामीटर्स पर ही की जाती है। जबकि निजी लैब में मिट्टी की जांच 20 से 21 पैरामीटर ऊपर होती है। जिस कारण मिट्टी की सही जांच के लिए कई प्रगतिशील बागवानों को निजी प्रयोगशालाओं में अधिक पैसे देकर मिट्टी की जांच करवानी पड़ रही है। इसलिए सरकार उप तहसील स्तर पर आधुनिक मशीनों से लैस मिट्टी जांच केंद्र को स्थापित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए। वहीं, मिट्टी में जांच के बाद ही उर्वरकों का इस्तेमाल करने के प्रति बागवानों को घर द्वार जाकर जागरूक किया जाए ताकि बगीचों में हो रहे उर्वरकों के अधिक इस्तेमाल को कम किया जा सके।
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…