Follow Us:

सोलन: शहर का मुख्य लिंक रोड हुआ खस्ताहाल, पैदल चलना भी हुआ मुश्किल

पी.चंद |

सोलन शहर की मुख्य लिंक रोड सेरी, डमरोग जटोली, कॉलेज सड़क की हालत खस्ताहाल हो चुकि है। अवैध निर्माण की वजह से यह सड़क संकरी होती जा रही है। इसके चलते इस सड़क में कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। यहां पर लोंगो को उचित ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं मिल पा रही है।

बारिश के दिनों में तो यहां आम जनता का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों ने सड़क सुधार के लिए प्रधानमन्त्री, मुख्यमंत्री से लेकर हर जगह जा चुके हैं। यहां तक कि हाइकोर्ट में भी सड़क को बनाने की गुहार लगा चुके हैं। लेकिन आज तक भी सड़क की हालत खस्ता है।