हिमाचल

सोलन: CM ने नालागढ़ विधानसभा को दी 225 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर भी बोला हमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सोलन जिला के एकदिवसीय दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पंजेहड़ा में 225 करोड़ रुपये की लागत की 52 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने पंजेहड़ा के शोभां माजरा में एक जनसभा को भी संबंधित किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र में आज किए गए 225 करोड़ रुपये के उद्घाटन एवं शिलान्यास यह दर्शाते हैं कि प्रदेश सरकार ने सदैव ही इस क्षेत्र के विकास का पूरा ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ में 5.60 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित बस अड्डा राज्य के सबसे बड़े बस अड्डों में से एक है और इससे यहां बसों का सुगम परिचालन सुनिश्चित होगा। इस परियोजना के लिए समस्त बजट प्रावधान वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा ही किया गया है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गत वर्ष दिसम्बर माह में अपना चार वर्ष का कार्यकाल पूरा किया है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ राज्य का पहला ऐसा क्षेत्र रहा है, जहां से पिछले लोकसभा चुनावों में 40 हजार से अधिक की बढ़त प्राप्त हुई थी। कांग्रेस पर हमला बोलते हुए सीएम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने कोरोना वैक्सीन जैसे संवेदनशील मामले पर भी केवल राजनीति ही की है। राज्य में आज 50 से अधिक ऑक्सीजन संयंत्र हैं जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में इनकी संख्या केवल दो थी।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे देश में अपना आधार खो चुकी है और प्रदेश में भी यह पूरी तरह से धड़ों में बंटी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस केवल दो सीटें ही जीत पाई जो भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता को दर्शाता है और देश के लोगों द्वारा कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की उपस्थिति में क्षेत्र के अनेक प्रमुख लोग कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए।

 

Ashwani Kapoor

Recent Posts

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

10 mins ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

39 mins ago

संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण पर आज हो सकता है बड़ा फैसला

  मुख्‍य बिंदु  मस्जिद कमेटी और वक्फ बोर्ड ने अवैध निर्माण को सील और ध्वस्त…

55 mins ago

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल , सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…

5 hours ago

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

6 hours ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

6 hours ago