Categories: हिमाचल

सोलन: नदी में छोड़ा जा रहा केमिकल युक्त पानी, लोगों ने बीजेपी नेता पर लगाए आरोप

सोलन के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के गिन्निघाड़ में एक फैक्ट्री द्वारा केमिकल युक्त मलबा नदी में फेंका जा रहा है। हैरानी इस बात की है कि इसी नदी से हजारों लोगों को पीने का पानी भी सप्लाई होता है। नदी में दो पेयजल योजनाओं का पानी सप्लाई होता है जिसे हज़ारों लोगों की आबादी इस्तेमाल करती है।

इसपर स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पानी से जहां बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, वहीं मवेशियों के लिए भी है यह दूषित पानी खतरनाक है। आरोप लोग लगाते हुए उन्होंने कहा कि  एक बीजेपी नेता की मशरूम और कत्था फैक्ट्री से केमिकल युक्त मलबा नदी में डाला जाता है जिससे पूरी नदी दूषित हो रही है। हर बार बरसात के दौरान केमिकल युक्त मलबा इस नदी में छोड़ा जाता है और इसी तरह का मंजर हर बरसात में देखने को मिलता है। कई बार शिकायतें भी की गईं मगर शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होती।

लोगों ने कहा कि मामला प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा है और अधिकारी भी कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आते। यदि प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर सकता तो दोनों पेयजल लाइनों को ही हमेशा के लिए बंद कर दे ताकि लोगों के जीवन से तो न खिलवाड़ हो।

मामला बढ़ता देख विभाग ने कर्मचारी को मौके पर भेज आनन-फानन में पेयजल स्कीम को बंद कर दिया और नदी से पानी के सैंपल लिए। मौके पर पहुंचे कर्मचारी ने माना कि नदी में दूषित पानी की सप्लाई हो रही है जिसके बाद ही स्कीम को उच्च अधिकारी के आदेश पर बंद कर दिया गया है।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

14 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago