Categories: हिमाचल

बर्फीले तूफान की चपेट में आया सोलन का जवान लापता

<p>कश्मीर घाटी में बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सोलन जिले के नालागढ़ के गुल्लरवाला गांव का जवान शिव कुमार (28) लापता है। शिव कुमार केअलावा 4 और जवान लापता बताए जा रहे हैं। शिव सिंह 36 राष्ट्रीय राइफल में रायफलमैन के पद पर तैनात है। वहीं, जवानों को तलाश करने के लिए सेना ने रेस्कयू आपरेशन चलाया है, लेकिन अभी तक लापता जवानों की कोई खबर नहीं है।</p>

<p>बता दें कि कश्मीर के दो अलग-अलग सेक्टरों में 12 दिसंबर को बर्फीले तूफान की चपेट में आकर पांच जवान लापता हो गए थे। इनमें तीन जवान 20 डोगरा बटालियन के हैं। शिव कुमार बांदीपुरा जिले के गुरेज सेक्टर में नियंत्रण रेखा से सटी नानी पोस्ट पर अपने साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आया है। ये जवान कंजलबन इलाके में पोस्ट पर तैनात थे।</p>

<p>वहीं, लापता जवान की मां को अभी तक मालूम नहीं है कि उनका बेटा अपने साथियों के साथ हिमस्खलन की चपेट में आने से लापता है। घर में इस जवान की माता और एक छोटी बहन ही रहती है, जबकि शिव सिंह के उपर से पिता का साया काफी पहले उठ चुका है। अपने तीन भाई बहनों में से शिव सिंह सबसे बड़ा और उसके ही वेतन से घर का गुजर बसर होता है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

2 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

2 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

2 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

2 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

16 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago