Follow Us:

सोलंगनाला बहाल,’चांदी के पहाड़’ देखने घाटी में उमड़े सैलानी

समाचार फर्स्ट |

हिमाचल की पहाड़ियों पर सफेद चादर को देखने के लिए पर्यटक और सैलानियों की चाहत बढ़ती ही जा रही है। वहीं, अब बर्फबारी से बंद होने वाला पर्यटन स्थल सोलंगनाला को सैलानियों के लिए बहाल कर दिया गया है।बर्फबारी के बाद सोलंगनाला सैलानियों के लिए जन्नत बन गया है।

यहां सुबह से ही पर्यटकों का मेला लग गया और पर्यटकों ने पैराग्लाइडिंग, घुड़सवारी सहित बर्फ के बीच फोटोग्राफी का आनंद लिया। प्रदेश में बढ़ते सैलानियों को देख कर बीआरओ रोहतांग सुरंग परियोजना ने सुरंग का कार्य जारी रखा और मनाली सोलंग मार्ग को बहाल कर दिया गया।
   
बता दें कि मनाली प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय व्यवसायियों की मांग पर गुरुवार को सोलंगनाला पर्यटन स्थल का दौरा किया और पूरी व्यवस्था ठीक होने पर शुक्रवार को इसे पर्यटकों के लिए बहाल कर दिया। शुक्रवार को 600 से अधिक पर्यटक वाहनों ने सोलंगनाला में दस्तक दी है।