Follow Us:

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, शिमला से दिल्ली रवाना

समाचार फर्स्ट |

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की वीरवार को शिमला में अचानक तबीयत खराब हो गई और वह देर रात ही दिल्ली के लिए रवाना हो गई। उनकी तबीयत खराब होते ही पहले चंडीगढ़ पीजीआई को देर रात को अलर्ट कर दिया गया था।

पीजीआई को सूचना दी गई कि इमरजेंसी में सोनिया गांधी को वहां ले जाया जा सकता है। इसके बाद इमरजेंसी में सीनियर डॉक्टर्स और संबंधित स्टाफ को तैनात किया गया। पीजीआई में सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी, लेकिन सूत्रों की माने तो वह रात को सीधे ही दिल्ली रवाना हो गई थी।

सोनिया गांधी दो दिन से बेटी प्रियंका वाड्रा के साथ छराबड़ा के होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में ठहरी हुई थीं। वे शिमला अपनी बेटी प्रियंका का आशियाना देखने आई थी और यहां अचानक मौसम में आये बदलाव के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई।